Home Blog Page 5657

विराट कोहली के साथ कोच पैडी अप्टन ने भी मनाया अपना जन्मदिन

0

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। विराट कोहली इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन एक साथ बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान टीम के बाकी सदस्य भी मौजूद रहे।बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव केक खाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि युजवेंद्र चहल ने कोहली के चेहरे पर केक लगाया।

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 में चार मैचों में तीन जीत के साथ शीर्ष पर हैं। उसे अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। इस मैच में जीत से भारत ग्रुप दो में शीर्ष पर पहुंच जाएगा, लेकिन उसके हारने की स्थिति में पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता खुल जाएगा। पाकिस्तान यदि अपने अंतिम मैच में बांग्लादेश को हरा देता है तो बेहतर रन रेट के आधार पर वह आगे बढ़ जाएगा।

ग्रुप की एक अन्य टीम दक्षिण अफ्रीका अभी पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और नीदरलैंड पर जीत से वह भी आगे बढ़ जाएगा लेकिन अगर उसे हार मिलती है और पाकिस्तान जीतता है तो फिर पाकिस्तानी टीम और भारत अंतिम चार में जगह बना लेंगे। भारत अगर ग्रुप में चोटी पर रहता है तो सेमीफाइनल में उसका सामना इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है।

इंग्लैंड अगर श्रीलंका को हरा देता है तो भारत को जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम का सामना करने के लिए एडिलेड का दौरा करना होगा लेकिन अगर श्रीलंका जीतता है तो फिर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए सिडनी जाना होगा।

कोलकाता-मुंबई ट्रेन के कोच में आग लगने से मची अफरा-तफरी

0

नासिक| शनिवार को नासिक रोड स्टेशन पर 18030 शालीमार कोलकाता-मुंबई एलटीटी ट्रेन की पार्सल वैन में अचानक आग लगने के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 में प्रवेश करने और रुकने के तुरंत बाद इंजन के बगल में पार्सल वैन से धुएं के घने बादल के साथ आग की लपटें निकलती देखी गई।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा कि तत्काल रेलवे और बाहर के सभी अग्निशमन संसाधनों को आग से लड़ने के लिए जुटाया गया।

सुतार ने कहा, "एहतियात के तौर पर इंजन को पार्सल वैन से अलग कर दिया गया और आग पर अब काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।"

इस बीच, कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखा गया क्योंकि यात्री धुएं और आग की लपटों को देखकर घबरा गए, जबकि वहां रेलवे पुलिस किसी भी घटना को रोकने के लिए मौजूद थी।

सुतार के अनुसार, ट्रेन के आज दोपहर मुंबई में अपने गंतव्य लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए प्रस्थान करने की उम्मीद है।

नंदीगाम में चंद्रबाबू नायडू के वाहन पर पथराव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी घायल 

0

विजयवाड़ा । एनटीआर जिले के नंदीगाम में एक अज्ञात व्यक्ति ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के वाहन पर पथराव कर दिया। हालांकि नायडू इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी के चेहरे पर चोट लगी है। चंद्रबाबू नायडू एक पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जग्गैयापेट की ओर जा रहे थे। तेदेपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नंदीगाम में उनका भव्य स्वागत किया। इसके तुरंत बाद एक अज्ञात शख्स ने नायडू के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। नायडू खुले वाहन में लोगों का अभिवादन कर रहे थे।
खबरों के मुताबिक 2019 के चुनावों के बाद नायडू की नंदीगाम और जग्गैयापेट विधानसभा क्षेत्रों की यह पहली यात्रा थी। इसलिए तेदेपा नेताओं ने दोनों कस्बों और पूरे मार्ग में रोड शो के लिए भारी भीड़ जुटाई थी। जब काफिला नंदीगाम पहुंचा, तो नायडू अपनी कार से बाहर आए और सड़क के दोनों ओर खड़े होकर उनका अभिवादन कर रहे पार्टी कैडर का अभिवादन किया। हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ में खड़े एक अज्ञात शख्स ने नायडू के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। उसके द्वारा फेंके गए अनेक पत्थरों में से एक पत्थर उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाबू को जाकर लगा।
इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने मधु बाबू को दूसरे वाहन में भेज दिया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इस घटना के बाद एसपीजी सुरक्षा कर्मियों ने चंद्रबाबू नायडू के लिए सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है, जबकि स्थानीय पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने रैली में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए तेदेपा प्रमुख से तेजी से आगे बढ़ने का भी अनुरोध किया। हालांकि इसके बावजूद नायडू ने सड़क के दोनों ओर इंतजार कर रहे पार्टी कैडर को संबोधित किया और मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी पर ‘आपराधिक राजनीति’ में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जगन विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ आपराधिक कृत्यों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उर्फी जावेद with सनी लियोनी… जरा सोचिए!

0

Urfi Javed with sunny leone : Big Boss OTT फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर चर्चा में रहती हैं. एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनकर कैमरे के सामने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली अतरंगी उर्फी जावेद (Urfi Javed) लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. वह बहुत जल्द एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला एक्स4’ में नजर आने वाली हैं. इसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया है. वह इस रियलिटी शो का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं. इस बीच उन्होंने दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर चिंता जताई है. उर्फी में जितनी ललक फैशन के लिए रहती है, उतनी है वह सामाजिक सरोकार पर भी नजर रखती हैं और समय-समय पर बोलती रहती हैं. दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर दिया गया है और सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी की संख्या को 50 प्रतिशत तक घटा दिया है केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच वायु प्रदूषण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं. इस बीच उर्फी जावेद ने इस पर चिंता जाहिर की और तंज भी कसा

Urfi 11

दिल्ली घुट रही है Urfi Javed
उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिल्ली की तीन तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है. इसमें दो तस्वीरें इंडिया गेट की हैं और एक अक्षरधाम मंदिर की. इन तस्वीरों में प्रदूषण को साफ देखा जा सकता है. उर्फी ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए हैरानी वाले इमोजी के साथ लिखा, “दिल्ली घुट रही है.” आगे उन्होंने तंज कंसते हुए लिखा, “ऐसे सांस लेने ज्यादा जरूरी पटाखे फोड़ना है. क्या यार…”

Urfi 9

Urfi Javed का दिखेगा नया रूप

बात करें रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला एक्स4’ (Splitsvilla X4) की तो इसे अर्जुन बिजलानी और सनी लियोनी होस्ट करेंगे. उर्फी इसमें बतौर कंटेस्टेट हिस्सा ले रही हैं. उर्फी ने कहा कि वह काफी लंबे समय से डेटिंग रियलिटी शो की शौकीन रही हैं और ‘रोमांटिक’ होने के नाते उर्फी इसका हिस्सा बनने को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं. यह शो 12 नवंबर से ऑन एयर होगा. स्प्लिट्सविला एक्स 4 को अर्जुन बिजलानी और सनी लियोन होस्ट करने जा रहे हैं. जबकि पिछले सीजन को रणविजय सिंह और सनी द्वारा होस्ट किया जा रहा था. नए सीजन में अर्जुन रणविजय की जगह लेंगे. जय दुधाने और अदिति राजपूत ने शिवम शर्मा और पलक यादव को हराया और विजेता के रूप में उभरे

Urfi 10

‘Splitsvilla X4’ को लेकर एक्साइटेड क्‍यों है उर्फी?
बात करें रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला एक्स4’ (Splitsvilla X4) की तो इसे अर्जुन बिजलानी और सनी लियोनी होस्ट करेंगे. उर्फी इसमें बतौर कंटेस्टेट हिस्सा ले रही हैं. उर्फी ने कहा कि वह काफी लंबे समय से डेटिंग रियलिटी शो की शौकीन रही हैं और ‘रोमांटिक’ होने के नाते उर्फी इसका हिस्सा बनने को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं. यह शो 12 नवंबर से ऑन एयर होगा. उन्होंने शो का हिस्सा बनने के बारे में कहा, मैं एमटीवी स्प्लिट्सविला को सदियों से फॉलो कर रही हूं और इस प्रतिष्ठित डेटिंग रियलिटी शो का हिस्सा बनना सिर्फ पागलपन है. यह शो एक आदर्श मैच खोजने के बारे में है. मैं एक कट्टर रोमांटिक हूं, इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी. मैं पूरी तरह से रोमांटिक हूं इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी.”

CM शिवराज से की पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने की मुलाकात

0

भोपाल    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शनिवार सुबह पीसीसी चीफ कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह मिलने पहुंचे। तीनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट बैठक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री से प्रशासनिक व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों और व्यवस्था को लेकर चर्चा की। दरअसल 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंच रही है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने यात्रा को लेकर सीएम से चर्चा की। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया और दोनों नेताओं यात्रा को लेकर आश्वासन दिया। वहीं इस बैठक के खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है। सीएम ने चर्चा के बाद कहा है कि सुरक्षा, बिजली, सफाई समेत सभी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए निर्देश देंगे। साथ ही जो संभव व्यवस्थाएं सरकार और प्रशासन की ओर से होंगे वो की जाएंगी। सीएम शिवराज ने उन्‍हें आश्वस्त किया कि सुरक्षा का दायित्व हमारा है। सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा का रूट फाइनल हो गया है। यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर से प्रदेश प्रवेश करेगी। राहुल गांधी 13 दिनों तक मध्य प्रदेश में रहेंगे। 3 दिसंबर को आगर जिले से यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल गांधी 400 किलोमीटर का सफर तय कर 6 जिलों और करीब 25 विधानसभा सीटों में यात्रा करेंगे। 

शाजापुर जिले में ट्रैक्टर और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत

0

शाजापुर ।    शाजापुर जिले के शुजालपुर आष्टा रोड पर बीती देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई 2 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत लोगों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार ये इंदौर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस कार से घर लौट रहे थे, तभी पत्थर अमलाय के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। मृतको में एक व्यक्ति रायपुर गांव का था जबकि दो लोग शुजालपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे में माधो सिंह पिता मोहनलाल चौहान उम्र 65 वर्ष निवासी, नरेंद्र पिता पन्नालाल माहेश्वरी उम्र 50 वर्ष निवासी डाबरीपूरा शुजालपुर सिटी वार्ड क्रमांक-सात, हरि सिंह पिता भवरलाल पुष्पद उम्र 62 वर्ष निवासी रायकनपुरा शुजालपुर सिटी की मौत हो गई। जबकि राजू पिता हरि सिंह पुष्पक उम्र 32 वर्ष निवासी रायकनपुरा शुजालपुर सिटी, लखन नानूराम चौहान उम्र 52 वर्ष निवासी रायपुर एवं ट्रैक्टर पर सवार धीरज पिता बागमल जैन निवासी चाकरोद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए शुजालपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल पुंजापुरा पहुंचे, हितग्राही के घर किया भोजन, बालिकाओं से किया संवाद

0

पुंजापुरा ।  मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल शनिवार को देवास जिले के दो गांव बरझाई व पुंजापुरा पहुंचे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल सुबह 10 बजे बागली के गांव बरझाई पहुंचे। जहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं और आम लोगों से चर्चा की। इस दौरान राज्यपाल ने महिलाओं से चर्चा उनके बच्चों की शिक्षा को लेकर जानकारी ली। पूछा कि बताइए कौन-कौन ऐसी महिलाएं हैं, जिनके बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। समूह की सदस्य ममता मेढ़ा से भी संवाद कर पूछा कि समूह से जुड़ने के बाद वो कैसे आत्मनिर्भर बनी। राज्यपाल पटेल ने सिकल सेल एनीमिया को लेकर स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन भी किया। इस दौरान राज्यपाल ने एक बालिका से संवाद कर उसका नाम पूछा। उसका हाथ देखा और सीएमएचओ से कहा कि बालिका को एनीमिया की वजह से कमजोरी लग रही है, सिकल सेल एनीमिया को लेकर बालिका का क्या-क्या दवाइयां चल रही है। इसके बाद राज्यपाल पुंजापुरा पहुंचे। जहां उन्होंने बालिका छात्रावास का अवलोकन कर छात्राओं से चर्चा की। कुछ सवाल पूछे। पुंजापुरा के बयड़ीपुरा में राज्यपाल प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने हितग्राही को गृह प्रवेश करवाया। इसके साथ हितग्राही के घर भोजन किया। अपने दौरे के दौरान राज्यपाल पेटल पलासी में पुष्कर तालाब का निरीक्षण करने गए, जहां मछली पालन को लेकर जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पीएम मोदी का सपना हो रहा पूरा, पानी से लबालब होगा प्रदेश

0

भोपाल । प्रदेश में पानी की एक-एक बूंद को सहेजने का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है। 4 हजार करोड़ की लागत से 52 जिलों में 5 हजार से अधिक सरोवर बनाए जा रहे हैं। इनसे 6.72 करोड़ घन मीटर जल भंडारण की क्षमता बढ़ेगी। दो तिहाई तालाब बन गए हैं और लबालब हैं। 35 हजार 814 हेक्टेयर की असिंचित कृषि भूमि को इस पानी का फायदा मिलेगा। इससे किसान और समृद्ध होंगे व जलस्तर बढ़ेगा। कुएं व नलकूप रिचार्ज होने से 15 हजार 253 हेक्टेयर का सिंचित रकबा और वन क्षेत्र भी बढ़ेगा। यह नवाचार अमृत सरोवर योजना में हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी वर्ष हर जिले में 75 तालाब बनाने का लक्ष्य रखा था।
योजना में किसान की समृद्धि के साथ प्रकृति, जीव-जंतुओं व पर्यटन को सहेजने का भी काम हो रहा है। 314 सरोवरों में जैव-विविधता भी विकसित की जा रही है। पर्यटन स्थल के रूप में 197 तालाबों का विकास किया जाएगा। अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े क्षेत्र में 63, शहीदों के गांव-कस्बा क्षेत्र में 62, ऐतिहासिक-पुरातात्विक महत्व के स्थलों के आसपास 114 व प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों से जुड़े क्षेत्रों में 212 तालाब बनाए जाएंगे।
अमृत योजना में प्रदेश में 5 हजार से अधिक सरोवर बनाए जा रहे हैं। सरोवरों से सिंचित क्षेत्र का रकबा बढ़ेगा। किसानों को पूरे साल पानी मिलेगा। कुएं-नलकूप रिचार्ज होंगे।

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीता, बल्लेबाजी का किया फैसला

0

टी20 वर्ल्ड कप का 39वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ बीच सिडनी में शनिवार को खेला जा रहा है।श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।यह सुपर-12 में ग्रुप-1 का आखिरी मुकाबला है।श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है।आज अगर इंग्लैंड की टीम यह मैच जीत लेती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।अगर इंग्लैंड हारता है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।श्रीलंका ने ग्रुप-1 के आखिरी सुपर-12 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उसने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका ने टीम में एक बदलाव किया। चमिका करुणारत्ने को इस मुकाबले में मौका दिया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप का 39वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ बीच सिडनी में शनिवार को खेला जाएगा। यह सुपर-12 में ग्रुप-1 का आखिरी मुकाबला है।श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है।आज अगर इंग्लैंड की टीम यह मैच जीत लेती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।अगर इंग्लैंड हारता है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

 

विराट कोहली के बर्थडे पर अनुष्का ने क्यूट अंदाज में किया बर्थडे विश,शेयर की अनदेखी तस्वीरें

0

बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब खबरों में रहती हैं। आज का दिन अनुष्का के लिए काफी खास है क्योंकि आज क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह कहलाने वाले विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के जन्मदिन के खास मौके पर अनुष्का ने एक प्यारा सा पोस्ट किया है और क्यूट तस्वीरों के साथ बधाई दी है।

अनुष्का ने शेयर की विराट की तस्वीरें
अनुष्का ने विराट के जन्मदिन पर चार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विराट का क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। तीन तस्वीरों में विराट जहां मस्तीखोर अंदाज में नजर आ रहे हैं तो एक तस्वीर में वो बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा है। विराट की इन तस्वीरों को फैन्स औऱ सेलेब्स खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

क्या है अनुष्का का कैप्शन
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर विराट की तस्वीरें शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। अनुष्का ने इंस्टा पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इट्स योर बर्थडे माय लव… तो मैंने बेस्ट एंगल्स और फोटोज चुनी हैं इस पोस्ट के लिए…, हर हालात और वक्त और तरीके में बहुत सारा प्यार।' अनुष्का के पोस्ट को कई सेलेब्स ने भी लाइक और कमेंट किया है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group