भोपाल । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्य प्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र दिसंबर में आयोजित किया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आमंत्रित किया है। अभी उनकी अनुमति और आने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है पर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट कर उन्हें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। विधिवत स्वीकृति की प्रतीक्षा है। विशेष सत्र दो दिन का होगा। इसमें महिला सशक्तीकरण, युवाओं को भूमिका सहित अन्य विषय पर विचार-विमर्श होगा। इसके लिए अन्य वक्ता भी आमंत्रित किए जाएंगे। सचिवालय ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है।
दिसंबर में होगा शीतकालीन सत्र
उधर, विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी दिसंबर में होगा। संसदीय कार्य विभाग ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान (बजट) प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही नगर पालिक विधि संशोधन सहित अन्य संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों से अपूर्ण उत्तर, आश्वासन की पूर्ति की जानकारी सचिवालय को भेजने, लोक लेखा समिति की कंडिकाओं का निराकरण करने और समय से संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाने की सूचना देने के लिए कहा गया है।
दिसंबर में मप्र आ सकती है राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु
Halloween 2022: जान्हवी कपूर ने लूटी सारी लाइमलाइट, सारा अली खान, शनाया कपूर और….
Halloween 2022: हैलोवीन एक खास त्योहार है, जिसकी चमक विदेशों में देखने को मिलती है। लेकिन अब भारत में भी इस मजेदार त्योहार को मनाया जाता है। बॉलीवुड स्टार्स हर साल हैलोवीन पार्टी में अपने यूनिक लुक से फैंस को इंप्रेस कर देते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। बीती रात बॉलीवुड स्टार्स ने मिलकर हैलोवीन का त्योहार मनाया। इस दौरान तमाम अभिनेत्रियों ने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। लेकिन जो सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं, वह जान्हवी कपूर थीं।
जान्हवी कपूर
दरअसल, बीती रात हैलोवीन पार्टी में जान्हवी कपूर ब्लैक कलर की खूबसूरत बॉडीकोन ड्रेस में पहुंचीं। जान्हवी इस फुल स्लीव ऑफ शोल्डर ड्रेस में कयामत ढा रही थीं। अभिनेत्री ने अपना लुक ब्राइट मेकअप से पूरा किया। उन्होंने ब्लैक ड्रेस के साथ डार्क ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाई थी और स्मोकी आईज रखी थीं।
सारा अली खान
सारा अली खान इस पार्टी में ब्लैक मिनी स्कर्ट में पहुंचीं, जिसके साथ अभिनेत्री ने सिल्वर कलर का खूबसूरत टॉप पेयर किया था। अभिनेत्री ने अपने बालों को कर्ली रखे थे और साइड में एक बैग कैरी किया था, जिसमें वह कहर ढा रही थीं। वहीं, अनन्या पांडे इस पार्टी में करीना कपूर के ‘पू’ वाले लुक में नजर आईं। अनन्या ने पिंक कलर का टॉप और गोल्डन मिनी स्कर्ट कैरी की थी।
शनाया कपूर
शनाया कपूर ने प्रिंसेस वाला लुक कैरी किया था, जिसमें वह काफी सुदंर लगीं। शनाया ने शॉर्ट ड्रेस के साथ बालों का बन बनाया हुआ था, जिसमें उन्होंने क्राउन पहना था। वह अपने ओवरऑल लुक में काफी प्यारी लग रही थीं। इन अभिनेत्रियों के बीच शाहरुख खान के लाडले आर्यन ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आर्यन खान इस पार्टी में ओवर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने अपनी आंखों में मोटा-मोटा काजल लगाया हुआ था। इन स्टार्स के अलावा, हैलोवीन की पार्टी में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी भी नजर आईं।
देश ही नहीं विदेश में भी Dalip Tahil दिखा चुके हैं अपने अभिनय का जलवा
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दलिप ताहिल हर साल 30 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनकी गितनी ऐसे कलाकारों में होती है जो हर किरदार में अपने एक्टिंग से जान भर देते हैं।अब तक के अपने करियर में वह कई फिल्मों में नेगेटिव रोल में नजर आ चुके हैं।
दलिप की कर्मभूमि बेशक मुंबई है लेकिन उनका जन्म उत्तर प्रदेश के आगरा में साल 1952 में हुआ था। शुरुआत शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने ग्रैजुएशन के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया था। दलिप को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। स्कूल के दिनों से लेकर कॉलेज की पढ़ाई तक उन्होंने लगातार अपने कला का प्रदर्शन किया। बचपन के शौक को उन्होंने बाद में फुल टाइम करियर के रूप में भी चुना।
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म से उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। इस फिल्म का नाम अंकुर था। फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ हुई। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रमेश सिप्पी की मशहूर फिल्म 'शान' में भी वह नजर आए। अपने एक्टिंग करियर में दलीप अब तक 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। कयामत से कयामत तक, बाजीगर, इश्क और कहो न प्यार है कि वजह उन्होंने लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ी है। फिल्मों के अलवा वह छोटे पर्दे पर भी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं।
Makeup Hacks : छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए जानें बेसिक मेकअप हैक्स
मेकअप करने से न सिर्फ आपकी स्किन प्रॉब्लम्स कुछ देर के लिए छुप जाती है बल्कि इससे आपके फीचर्स भी अच्छी तरह हाइलाइट हो जाते हैं लेकिन अगर आप मेकअप करने के दौरान कुछ बेसिक टिप्स को फॉलो नहीं करते,तो इससे आपका मेकअप स्किन पर अच्छी तरह से ब्लेंड नहीं हो पाता और आपकी स्किन आपको बहुत ही अजीब लगने लगती है।
फेयर स्किन पर फाउंंडेशन
आपका कॉम्पलेक्शन अगर ज्यादा व्हाइट है,तो आप हैवी फाउंडेशन से बचें।टिंटेड मॉइश्चराइजर और शीयर फाउंडेशन आपको नेचुरल लुक देंगे।यह फाउंडेशन आपकी स्किन पर अच्छी तरह ब्लेंड हो जाएगा।
छोटी आंखों के लिए मेकअप हैक्स
अगर आपकी आंखें छोटी है,तो ऊपरी लिड पर आइलाइनर या काजल पेंसिल को आंखों के बाहरी कॉर्नर तक खींचते हुए लगाएं। निचली लिड पर काजल लगाएं और दोनों लाइनों को आपस में मिला दें।
ऑयली स्किन के लिए मेकअप हैक्स
आपकी स्किन अगर ऑयली है,तो पाउडर बेस्ड ब्लश का इस्तेमाल करें।यह त्वचा का एक्सट्रा ऑयल सोख लेता है।इसके अलावा आप ब्लशर का इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा-सा टेलकम पाउडर लगा सकते हैं।
कंसीलर और फाउंडेशन कैसे सेट करें
आंखों के आसपास कंसीलर और फाउंडेशन सेट करने के लिए एक छोटे-से ब्रश को लूज पाउडर में डिप करके हल्के से डस्ट करें। इससे आपकी स्किन बहुत ही खूबसूरत नजर आएंगी।
कब करें स्मोकी मेकअप
इवनिंग पार्टीज के लिए आंखों को स्मोकी लुक दें।इससे आपके वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्मोकी लुक बिल्कुल परफेक्ट नजर आएगा।याद रखें कि आईशैडो को ज्यादा स्मज न करें।
इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी जोरों पर
इन्वेस्टर्स समिट : इंदौर । इंदौर में जनवरी 2023 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए उद्योग विभाग और राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस समिट में इंदौर-उज्जैन संभाग के ही 10 बड़े प्रोजेक्ट में निवेश के लिए उद्योग विभाग शो-केस तैयार करवा रहा है। सबसे बड़ी बात होगी एमपी से गुजर रहे डीएमआईसी कॉरिडोर की, जिसके 7 से ज्यादा कट मप्र की सीमा में हैं। सरकार एमपी को इसी तरह भुनाना चाहती है कि यह इस कॉरिडोर का सेंट्रल पाइंट है, जहां से 6 से 7 घंटे में मुंबई और इतने ही समय में दिल्ली सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकेगा। यह इसलिए भी कि लॉजिस्टिक हब की ब्रांडिंग ज्यादा से ज्यादा हो सके। उद्योग विभाग के सूत्रों के मुताबिक जीआईएस (ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट) के लिए पहले दौर में मुख्यमंत्री द्वारा निमंत्रण पत्र देश के सभी बड़े उद्यमियों और औद्योगिक समूहों को भेजे जा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव खुद व्यक्तिगत चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, एमपीआईडीसी के एमडी जॉन किंग्स्ले और कार्यकारी संचालक रोहन सक्सेना अलग-अलग कंपनी के सीईओ और एमडी से खुद भी बात कर रहे हैं। सक्सेना के मुताबिक हमारा फोकस इस बार ऑटो सेक्टर, टैक्सटाइल्स, आईटी और फूड पर है। इसमें काफी संभावनाएं हैं।

इन क्षेत्रों में निवेश के लिए देंगे न्योता
इंदौर में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सरकार निवेशकों को आमंत्रित कर रही है। सरकार निवेशकों को इंदौर निवेश क्षेत्र, देवास निवेश क्षेत्र, रतलाम निवेश क्षेत्र प्रस्तावित, देवास में मेडिकल डिवाइस पार्क, इंदौर में आईटी पार्क- 3, पीथमपुर में स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप, इंदौर में प्रस्तावित इंदौर-पीथमपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर, इंदौर-भोपाल के बीच मेगा इंडस्ट्रियल रीजन, जिसमें नया एयरपोर्ट भी शामिल है, रतलाम, मंदसौर में नए इंडस्ट्रियल एरिया, शाजापुर-उज्जैन और आगर-मालवा में प्रस्तावित नए इंडस्ट्रियल एरिया, धार के जैतपुरा, बिजेपुर, खरगोन के निमरानी, खंडवा-बुरहानुपर में प्रस्तावित नए इंडस्ट्रियल एरिया में निवेश के लिए न्योता देंगे।
सूखी ब्रेड से बनाएं कई टेस्टी डिशेज
एक बार ब्रेड का पैकेट खुलने के बाद इसे फ्रेश रखना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। हम ब्रेड को कितना भी अच्छी तरह क्यों न रखें लेकिन यह सूखने लगती हैं। ऐसे में आप सूखी हुई ब्रेड को फेंकने की बजाय कई तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्रिस्पी पकौड़े या टिक्की
आपको अगर क्रिस्पी पकौड़े या टिक्की बनाने हैं, तो आप इसमें ब्रेड क्रम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्रेड को मिक्सी में डालकर चूरा बना लें। फिर इसे आप पकौड़े या टिक्की के घोल में डाल दें। पकौड़े ज्यादा क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनेंगे।
ब्रेड रोल्स
आप ब्रेड रोल्स भी बना सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर सूखी हुई ब्रेड से ब्रेड रोल्स कैसे बनाए जा सकते हैं। इसके लिए आपको ब्रेड को गीला करना होगा। इसके बाद जिस तरह से ब्रेड रोल्स बनते हैं, बना लें।
सूप में डालें क्रूटोन्स
सर्दियों में सूप तो सभी को अच्छा लगता है। आप अगर स्वादिष्ट सूप बनाना चाहते हैं, तो आप सूखी ब्रेड का इस्तेमाल क्रूटोन्स बनाने में भी कर सकते हैं। इसके लिए ब्रेड को टोस्टर में डालकर सेंक लेंं।
ब्रेड पिज्जा
सूखी हुई ब्रेड का इस्तेमाल आप पिज्जा बना सकते हैं। इसके लिए आप अपनी फेवरेट सब्जियों का इस्तेमाल करके पिज्जा बना सकते हैं। इससे ब्रेड पिज्जा का स्वाद बहुत अच्छा लगता है।
जानें रोजाना एक अमरूद खाने के फायदे
कुछ फलों को खाने का अलग ही मजा है। जैसे, अमरूद को बच्चे और बड़े दोनोंं ही पसंद करते हैं। अमरूद को काटकर इसकी स्लाइसेस पर काला नमक, लाल मिर्च डालकर खाने का मजा ही कुछ और है। स्वाद के मामले में ही नहीं बल्कि अमरूद सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है। अमरूद में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, कार्बोहाइड्रेट्स, डायटरी फाइबर, कैलोरी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
डाइजेशन बेहतर होता है
आप अगर पेट दर्द से परेशान रहते हैं या फिर आपको डाइजेशन से जुड़ीं प्रॉब्लम्स रहती हैं, तो रोजाना एक अमरूद खाना शुरू कर दें। इससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा। साथ ही इससे सुबह के समय पेट भी आसानी से साफ हो जाता है।
दिल की बीमारियों का कम खतरा
आप अगर अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आप डाइट में अमरूद को जरूर शामिल करना चाहिए। अमरूद में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
हेल्दी स्किन
हेल्थ के लिए ही नहीं बल्कि अमरूद स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अमरूद एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है, जिससे वह फ्री-रेडिकल्स से लड़ता है। इसके अलावा बॉडी को डिटॉक्स भी करता है।
वेट लॉस फ्रेंडली
आपको अगर ज्यादा भूख लगती है या मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो आप एक अमरूद खाना शुरू कर दें। इसे खाने से लम्बे समय तक पेट भरा रहता है और आपको कुछ भी खाने का मन नहीं करता। इससे आपको स्नैक्स क्रेविंग भी नहीं होती।
एक्टिव रखता है
आपको अगर मॉर्निंग सिकनेस होती है, तो भी आपको अमरूद खाना चाहिए। इससे आपकी बॉडी एक्टिव रहती है और आपका मूड भी ठीक रहता है। एक्टिव रहने के लिए बाकी फ्रूट्स के साथ अमरूद भी जरूर खाएं।
Skin Tone : गोरापन पाने के लिए तैयार करें 2 तरह के फेस पैक
Skin Tone : स्किन की रंगत सुधारने से लेकर पिंपल के कारण चेहरे पर हो रही परेशानी को सुधारने के लिए दादी-नानी के ये फेस पैक कमाल के है। जानिए बनाने का तरीका-
1) मेथी फेस पैक
सामग्री : मेथी के बीज
कैसे बनाएं : मेथी के बीज का फेस पैक बनाने के दो तरीके हैं- एक है एक कप पानी में कुछ मेथी के बीज उबाल लें। जब बीज नरम होने लगे तो पानी को ठंडा होने दें। इस पानी को कॉटन बॉल से थपथपाकर पूरे चेहरे पर लगाएं और एक से दो घंटे के लिए छोड़ दें। यह चेहरे को तुरंत ठंडक पहुंचाएगा और आपके चेहरे पर रेडनेस में मदद करेगा।
दूसरा तरीका यह है कि दो से तीन चम्मच मेथी के बीजों को रात भर भिगो दें और अगले दिन उन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को अपने चेहरे पर रगड़ें और इसे धोने से पहले सूखने दें। आप इस फेस पैक को करीब एक हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
सामग्री : केसर के रेशे,दूध,शक्कर,नारियल तेल,ब्रेड
कैसे बनाएं : केसर का फेस पैक बनाने के लिए केसर की लगभग तीन से चार रेशें लें और उन्हें रात भर दो चम्मच पानी में भिगो दें। अब केसर वाले पानी में एक चम्मच दूध, चीनी का पानी और नारियल के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। इस मिश्रण में ब्रेड का एक टुकड़ा डुबोएं और अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। ठंडे पानी से धोने से पहले इस पैक को लगभग 15-20 मिनट तक रखें। अपने चेहरे को थपथपाकर सुखाएं और अच्छे रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार दोहराएं।
Dance Video: Bold Look Rubina Dilaik डांस शो ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ में करेंगी मदहोश…
Bold Look Rubina Dilaik : एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने बोल्ड अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। रुबीना दिलैक की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है। इन दिनों रुबीना झलक दिखला जा रियलिटी शो में अपने डांसिंग टैलेंट को दिखाती नजर आ रही हैं। रुबीना को पिछले दिनों डांस प्रैक्टिस के दौरान गर्दन में चोट आ गई थी जिसके बाद से वह ब्रेक पर थीं। चोट ठीक होने के तुरंत बाद वह काम पर फिर से लौट आई हैं।

रुबीना दिलैक शो पर वापसी धमाकेदार अंदाज और बोल्ड लुक के साथ करने जा रही हैं। रुबीना के इस अंदाज की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में रुबीना ने अपने कोरियोग्राफर सनम जौहर के साथ डांस प्रैक्टिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरों में रुबीना पर्पल कलर के सीक्वेन आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में रुबीना का बोल्ड लुक देख उनके फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। झलक दिखला जा में पिछले हफ्ते रुबीना ने महाभारत के एक अध्याय पर परफॉर्मेंस पेश किया था।
बता दें कुछ दिनों पहले रुबीना दिलैक ने गर्दन पर पट्टी लगी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘और कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती हैं।’ रुबीना ने टीवी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। अब वह पिछले कुछ समय से लगातार डांसिंग शोज का हिस्सा बन रही हैं। उन्हें एक ही समय पर कई जगह एक साथ देखा जा रहा है। रुबीना झलक दिखला जा सीजन 10 के लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं, वह बिग बॉस सीजन 14 जीतने के बाद इस डांस शो की ट्रॉफी भी अपने नाम करना चाहती हैं।
राजस्थान से मप्र की 22 फीसदी आबादी को साधेंगे पीएम मोदी
भोपाल । मिशन 2023 में 200 विधानसभा सीटों को जीतने का टारगेट पूरा करने के लिए भाजपा ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों पर सबसे अधिक ध्यान केंद्रीत किया है। पार्टी की कोशिश है कि एसटी के लिए आरक्षित 47 सीटों में से अधिक से अधिक सीटों को जीता जाए। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवम्बर को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आदिवासियों के प्रमुख तीर्थ स्थल मानगढ़ धाम में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां तीन राज्यों राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश से करीब 1 लाख आदिवासी समाज के लोग इस सभा में पहुंचेंगे। मोदी तीनों राज्यों की 99 आदिवासी सीटों को जनसभा और सम्मेलन से साधेंगे।
गौरतलब है कि इन तीनों राज्यों में से मप्र में आदिवासी बड़ा वोट बैंक है। प्रदेश में कुल आबादी का 22 फीसदी आदिवासी हैं। प्रदेश की 80 सीटों पर आदिवासियों का प्रभाव है। अत: इस वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार आदिवासी समाज को साधने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के आदिवासियों के प्रमुख तीर्थ स्थल मानगढ़ धाम से प्रधानमंत्री आदिवासियों को साधने का उपक्रम करेंगे।
आदिवासी सीटें खोलती है सत्ता के दरवाजे
माना जाता है कि मप्र सहित राजस्थान और गुजरात में आदिवासियों ने जिस पार्टी को वोट दे दिया उस पार्टी की जीत संभव हो जाती है। राजस्थान विधानसभा में 25, गुजरात विधानसभा में 27, मध्य प्रदेश विधानसभा में 47 सीट एसटी के लिए रिजर्व हैं। गौरतलब है कि इन सीटों पर जीत राजनीतिक दलों के लिए सत्ता के दरवाजे खोलती है। भाजपा पिछले दो साल से आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए मेहनत कर रही है। मानगढ़ धाम ब्रिटिश सेना की ओर से 1913 में आदिवसी – भीलों के सामूहिक नरसंहार के लिए जाना जाता है। इसमें संत गोविंद गुरु के नेतृत्व में लगभग 1500 आदिवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन पर आजादी का आंदोलन चलाने का आरोप लगाया गया था। यहां तक कि यज्ञ और पूजा-अनुष्ठान से रोकने की कोशिश की गई थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि मानगढ़ का स्वतंत्रता आंदोलन में ऐतिहासिक योगदान है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा में प्रदेश के झाबुआ और अलीराजपुर के आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश अजजा मोर्चा के पदाधिकारी भी मानगढ़ पहुंचेंगे।
तीन राज्यों के सीएम-प्रदेशाध्यक्ष होंगे शामिल
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और एक एनजीओ मिलकर कार्यक्रम करवाएंगे। इसमें तीनों राज्यों के सीएम और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को आमंत्रित किया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में आमंत्रित हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और राजस्थान से केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी कार्यक्रम में रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मानगढ़ धाम के स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की घोषणा कर सकते हैं। इस जगह और आदिवासियों के विकास के लिए कई घोषणाएं की जा सकती हैं। मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग लम्बे समय से चली आ रही है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी पीएम को इसके लिए पत्र लिखा है। माना जा रहा है यह मांग पूरी हो सकती है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा, राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, गुजरात के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल भी मोदी की सभा में शामिल होंगे। गुजरात के बाद अगले साल राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। तीनों राज्यों के बॉर्डर मानगढ़ धाम से लगते हैं। इसलिए तीनों राज्यों के पार्टी नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। पीएम मोदी के राजस्थान के मानगढ़ धाम में इस दौरे से राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के भी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में भाजपा को वोट बैंक का फायदा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 47 विधानसभा सीटों पर भाजपा पिछड़ गई थी और उसे महज 16 सीटें मिल पाई थीं। कांग्रेस ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की थी और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थीं। इस बार इन सीटों पर अभी से संगठन का फोकस है।






