Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशMP Weather: गुलाबी सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, बारिश का अलर्ट...

MP Weather: गुलाबी सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, बारिश का अलर्ट भी जारी, फिर तेजी से गिरेगा तापमान

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है । प्रदेश में रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। पचमढ़ी में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इसके साथ ही चार जिलों का तापमान पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान से भी कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ग्वालियर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि, दतिया में 9.6 डिग्री, राजगढ़ में 10 डिग्री, उमरिया में 10.4 डिग्री और पचमढ़ी में भी 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश में अभी भी दिन के समय 30 से 33 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मौसम पर असर देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। इंदौर, भोपाल, नर्मदा पुरम संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में बादल भी छाए रह सकते हैं, साथ ही कुछ स्थानों पर ओले गिरने के भी आसार हैं। इसके बाद 29 नवंबर से मौसम साफ हो सकता है। इसके बाद दिन के तापमान में भी गिरावट आने के कारण ठंड और बढ़ सकती है। दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि, अरब सागर से नमी मिलने के कारण मौसम बदलेगा और खरगोन और खंडवा में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं रविवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग की जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ भोपाल, उज्जैन, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन सहित कई शहरों में हल्की बारिश हो सकती है।

आखिरी सप्ताह में प्रदेश में तेज ठंड का दौर शुरू

वहीं इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं, जबकि 26 से 28 नवंबर तक जबलपुर संभाग के जिलों में भी कहीं बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नवंबर के आखिरी सप्ताह में प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने और हवाओं का रुख उत्तरी होने से प्रदेश के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। नवंबर के आखिरी सप्ताह में प्रदेश में तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments