Wednesday, October 4, 2023
Homeवायरल विडियोDoomsday Fish Video: शरीर पर छेद वाली मछली देख गोताखोरों के उड़े...

Doomsday Fish Video: शरीर पर छेद वाली मछली देख गोताखोरों के उड़े होश, देखें वायरल वीडियो

Doomsday Fish Video: विज्ञान के क्षेत्र में भले ही कितनी तरक्की क्यों न हो गई हो पर ब्रह्मांड में अभी भी तमाम ऐसी रहस्मयी चीजें मौजूद हैं, जिनके बारे में पता नहीं लगाया जा सका है। धरती,  समुद्र के अंदर की दुनिया बेहद अलग है, जहां तरह-तरह के रहस्मयी जीव-जंतु मंडराते नजर आते हैं, जिनमें से कुछ को आपने देखा होगा, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिनके बारे में आपने अब तक न सुना होगा और न ही देखा होगा। ऐसे ही इन जीवों का कभी शिकार का तरीका हैरत में डाल देता है, तो कभी इन जीवों की अटखेलियां दिल जीत लेती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डूम्सडे फिश (Doomsday Fish Video) का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो में बड़ी-बड़ी आंखों वाली एक विशाल मछली नजर आ रही है, जिसके शरीर पर बड़े-बड़े छेद हैं, जिसे देखकर गोताखोरों के भी होश उड़ रहे हैं।

अनोखी मछली को ताइवान के पास देखा गया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस अनोखी मछली को ताइवान के पास देखा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोताखोरों का एक ग्रुप इस चमकदार मछली को देखकर दंग रह जाते हैं। साथ ही उनकी उत्सुकता भी बढ़ जाती है, जिसके पूरा ग्रुप फिश को करीब से देखने के लिए उसके चारों ओर चक्कर लगाने लगता है। खास बात ये है कि इस मछली के शरीर पर छेद हैं। एक गोताखोर जब मछती को छूता है, तो उसके शरीर में हलचल होती है। इस मछली की लंबाई लगभग 6।5 फीट मापी गई। फिश का साइजन इतना बड़ा है कि कई इंसानों को एक बार में गटक सकती है।

देखिए वायरल वीडियो-

मछली के शरीर पर पाए गए छेद कुकी-कटर नाम के शार्क के काटने से हो सकते हैं। ये जीव अक्सर समुद्र की सतह से 656-3200 फीट नीचे तक की गहराई में पाए जाते हैं। इस विशाल मछली का गोताखोरों के आस पास होने को लेकर बताया गया कि हो सकता है यह मछली मर रही होगी, इसलिए पानी में तैर रही होगी। लेकिन इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी कह पाना मुश्किल है। वीडियो में आपको चमकदार मछली के आस-पास गोताखोरों का एक ग्रुप नजर आ रहा होगा, जो मछली को बड़ी ही उत्सुकता के साथ देख रहे हैं। वीडियो में दिख रही मछली का साइज इतना ज्यादा है, जिसे देखकर लग रहा है कि, ये कई इंसानों को एक बार में गटक सकती है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में मछली से जुड़ी खास जानकारी दी गई है। वीडियो को अब तक 511.8K व्यूज मिल चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments