Home Blog Page 5639

युवा और महिला मतदाताओं का नाम जुड़वाने करें सहयोग : सीईओ राजन

0

भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचन सदन सभागार अरेरा हिल्स भोपाल में बैठक की। उन्होंने युवा और महिला मतदाताओं का नाम जुड़वाने में सहयोग करने का आग्रह किया। राजन ने बताया कि

प्रदेश में 9 नवंबर से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों की जानकारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दी गई। फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण 2023 के प्रारूप प्रकाशन, सेवा मतदाताओं की जानकारी, कॉल सेंटर सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए।

सीईओ राजन ने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियाँ मतदान केंद्रों के लिए अपने बीएलए नियुक्त करें और इसकी जानकारी संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराएं। प्रारूप प्रकाशन के बाद मिलने वाली मतदाता सूची में यदि कोई संशोधन दिखाई देता है तो संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को जानकारी दे। सीईओ राजन ने कहा कि 9 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जा रहा है। इसी दिन दावे आपत्तियाँ भी ली जा रही है जो 8 दिसंबर तक लिए जाएंगे, दावे-आपत्तियों के निराकरण 26 दिसंबर को किया जायेगा। इसके बाद 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी सहित अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विशेष शिविर में बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे भ्रमण

राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में सीईओ राजन ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अंतर्गत 12, 13, 19 एवं 20 नवंबर को विशेष शिविर लगाया जाएगा। बीएलओ अपने मतदान केंद्र में आने वाले गाँवों में घर-घर जाकर भ्रमण करेंगे। जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया होगा उसकी जानकारी जुटा कर नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।

प्रदेश में कुल 5 करोड़ से अधिक हैं मतदाता

प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 27 लाख 24 हजार 128 है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 30 हजार 001 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 53 लाख 16 हजार 915 है। वहीं थर्ड जेंडर मतदाता 1278 है। इसके अलावा सेवा मतदाता वोटर्स में पुरूष मतदाता 73 हजार 633 और महिला मतदाता 2301 हैं।
 

विवादित बयान : हिंदू शब्द को बताया था गंदा , अब मांगी माफी

0

विवादित बयान : कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने आखिरकार अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली है। दो दिन पहले उन्होंने हिंदू शब्द को फारसी भाषा का बताया था और कहा था कि इसका मतलब इतना गंदा है कि उसे जानकर लोगों को शर्म आ जाएगी। हिंदू को लेकर विवादित बयान पर कायम रहने वाले सतीश जारकीहोली ने कहा था कि वो गलत साबित होते हैं तो विधायक पद से इस्तीफा देंगे और माफी भी नहीं मांगेंगे। एक ही दिन बाद ही बुधवार को उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांगी। उन्होंने कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई को पत्र लिखकर अपना बयान वापस ले लिया है।

सीएम बोम्मई ने कहा कि वे आधे ज्ञान के साथ एक समुदाय के मतदाताओं को खुश करने के लिए बयान देते हैं और अल्पसंख्यक वोट पाने का सपना देखते हैं. ये राष्ट्र विरोधी है और सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए. क्या राहुल गांधी और सिद्धारमैया की चुप्पी सतीश के बयानों का समर्थन कर रही है?

विवादित बयान : कांग्रेस ने की निंदा, BJP ने वोट बैंक का उद्योग बताया

जारकीहोली के इस बयान का समर्थन उनकी ही पार्टी ने नहीं किया। कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जारकीहोली का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और खारिज किए जाने लायक है। हम भी इसकी निंदा करते हैं। हिंदुत्व एक जीने का अंदाज है और एक सभ्यता है। कांग्रेस हर धर्म को सम्मान देती है। वहीं, BJP ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और इसे वोट बैंक का उद्योग करार दिया। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘शिवराज पाटिल के बाद अब कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदुओं को भड़काते हुए उनका अपमान किया है।

जारकीहोली ने कहा था- गलत साबित कर दो तो विधायकी छोड़ दूंगा

मंगलवार को एक वीडियो स्टेटमेंट जारी करके सतीश जारकीहोली ने अपने बयान को सही ठहराया। उन्होंने कहा- ‘मैंने जो कहा उसमें कुछ भी गलत नहीं है। ऐसे हजारों रिकॉर्ड मौजूद हैं जिसमें लिखा है कि ये फारसी शब्द (हिंदू) कैसे बना। स्वामी दयानंद सरस्वती की किताब सत्यार्थ प्रकाश, डॉ जीएस पाटिल की किताब बसव भारत और बाल गंगाधर तिलक के केसरी अखबार में भी इसका जिक्र मिलता है। ये तो सिर्फ कुछ उदाहरण हैं, ऐसे कई आर्टिकल विकीपीडिया या दूसरी वेबसाइट्स पर मौजूद हैं। आपको उन्हें पढ़ना चाहिए।’ मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें गलत साबित कर देता है तो वे न सिर्फ अपने इस बयान के लिए माफी मांगेंगे, बल्कि अपने विधायक पद से भी इस्तीफा दे देंगे।

CM को पत्र लिखकर मांगी माफी

दो दिन तक अपने बयान पर अड़े रहने के बाद सतीश जारकीहोली ने बुधवार को माफी मांग ली। राज्य के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई को एक पत्र लिखकर उन्होंने अपना बयान वापस लिया। उन्होंने कहा कि उनके दिए गए बयानों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि मैंने सिर्फ इस मुद्दे पर चर्चा किए जाने की बात कही थी। मैंने विकीपीडिया, डिक्शनरी और इतिहासकारों की लिखी बातों के आधार पर सवाल उठाए थे, लेकिन कुछ लोग मुझे हिंदू विरोधी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए मैं अपने बयान वापस लेता हूं। मुझे इस बात का अफसोस है कि मेरे बयानों से जनता के मन में उलझन पैदा हुई।

17 साल से अधिक आयु वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने दे सकते हैं अग्रिम आवेदन : सीईओ अनुपम राजन

0

भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा है कि जिस व्यक्ति ने आज की तारीख में 17 साल से अधिक की आयु पूरी कर ली है वह अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन दे सकता है। उसे दोबारा आवेदन देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 18 साल की आयु पूरी करते ही उसका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम का उपयोग कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म भर सकता है।

प्रदेश में 9 नवंबर से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस मौके पर मतदाताओं को जागरूक करने राज्य स्तरीय साइकिल रैली निकाली गयी। भोपाल में निर्वाचन सदन और जिला प्रशासन द्वारा सुबह 8 बजे साइकिल रैली निकाली गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भारत माता चौराहे से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वे भी साइकिल पर सवार होकर रैली के साथ चले। भारत माता चौराहे से शुरू रैली लाड़ली लक्ष्मी पथ, पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुए वोट क्लब पहुँची, जहाँ रैली का समापन हुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रैली में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र बाँटे। उन्होंने कहा कि 17 साल से अधिक आयु वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन दे सकते हैं। सूची में नाम जुड़वाने के लिए कही भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी लोग अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवायें। परिवार, पास पड़ोस के लोगों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने, सहित अन्य गतिविधियों के बारे में जागरूक करें। साइकिल रैली के दौरान भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया, राज्य स्तरीय आईकॉन राजीव वर्मा, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और युवा मतदाता मौजूद रहे।

स्पीड पोस्ट से घर पहुँचेगा वोटर आईडी कार्ड

राजन ने कहा कि मतदाता पहचान-पत्र के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आपका वोटर आईडी कार्ड स्पीड़ पोस्ट से आपके घर तक पहुँच जाएगा। मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के दौरान प्रदेश के सभी 64 हजार 100 मतदान केंद्रों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे।
 

स्ट्रीट लाइट बंद होने पर प्रभारी मंत्री ने जताई नाराजगी

0

भोपाल : राजधानी भोपाल में बंद स्ट्रीट लाइट को संबंध में नगरीय विकास एवं आवास एवं जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बैठक ली।  मंत्री सिंह ने कलेक्टर अविनाश लवानिया, निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी समेत बिजली कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी की सभी स्ट्रीट लाइट आज से सुचारू हो जाएँ। आगे से ऐसी स्थिति न बने।  साथ ही इस तरह के कोई भी मामले हों तो संबंधित विभाग कलेक्टर को अवगत कराएँ। कलेक्टर इस विषय को देखेंगे एवं चर्चा कर  रास्ता निकालेंगे। 

मंत्री सिंह ने कहा कि दोनों विभाग सरकार के हैं, समन्वय बना कर कार्य करें। यह मामला लोगों की सुरक्षा से भी जुड़ा है। अधिकारियों ने मंत्री सिंह को आश्वस्त किया कि आगे से ऐसी स्थिति नहीं बनेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, गुलमोहर और कचनार के पौधे लगाए

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, गुलमोहर और कचनार के पौधे लगाए। भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा तथा श्रद्धा वेलफेयर सोसाइटी भोपाल की सन्नो बी, यराम अग्रवाल, मुस्कान और सुमायला पौध-रोपण में सम्मिलित हुई। सोसाइटी भोपाल और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण शुद्ध रखने और पौध-रोपण कर उनकी देखभाल में निरंतर सक्रिय रहती है।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ टीवी चैनल न्यूज़ नेशन के वरिष्ठ संवाददाता शुभम गुप्ता ने बेटी के जन्म के उपलक्ष्य में पौधा लगाया। तीन माह की बेटी देवेशी सहित परिवार के सदस्य सुनीता गुप्ता, स्वाति गुप्ता और पूर्वा गुप्ता भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।
 

भाजपा सरकार ने महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा देने का काम किया : शिवराज सिंह

0

देवास ।   भाजपा ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन कर उनको आगे बढ़ाने का काम किया और उसमें सफलता भी हासिल की। एक समय था जब मुगल शासन काल में महिलाओं को कई बंधनों में रहना होता था। कई प्रकार की कुप्रथाओं के कारण महिलाएं आगे नहीं बढ़ पा रही थीं। वर्तमान में महिलाओं को आरक्षण के माध्यम से राजनीतिक क्षेत्र के साथ साथ शासकीय नौकरियों में स्थान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रादेशिक प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। सीएम चौहान ने कहा कि एक समय था जब लड़की पैदा होती थी तो परिवार को बोझ लगती थी, लेकिन अब हमने इतनी योजनायें बना दी है कि उनके जन्म से लेकर विवाह तक का काम मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य हैं जहां 87 दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा हुई है। बुधवार को देवास में उज्जैन रोड स्थित होटल में महिला मोर्चा प्रादेशिक प्रशिक्षण का उद्घाटन सत्र का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्ना हुआ। अतिथियों का स्वागत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने किया। प्रथम सत्र में उद्घाटन के अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी इतिहास एवं विकास विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। हम अलग अलग मोर्चो के माध्यम से सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं, महिला मोर्चा की भूमिका उसमें महत्वपूर्ण है। आजाद भारत में दो निशान दो प्रधान बनाने का कानून बनाया था। जिसका विरोध हमारे पथप्रदर्शक डाक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने किया था तथा राजनैतिक मतभेद के चलते जनसंघ की स्थापना की गई। डाक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान भी इसी आंदोलन में हुआ। भाजपा बलिदान के आधार पर खड़ा हुआ संगठन है। जनसंघ की स्थापना से लगाकर आज की भाजपा का इतिहास बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे एकात्मता, मानववाद एवं अन्तोदय के सिद्धांत पर चलते हुए ही भारतीय जनता पार्टी आज अपनी लोकप्रियता के शिखर पर है। भाजपा सामाजिक परिवर्तन के लिए काम करती है। 10 नवंबर कोे कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर उपस्थित होकर अपना उद्बोधन देगी।

दूसरे सत्र में संगठन की कार्य प्रणाली के बारे में बताया

कार्यक्रम का दूसरा सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में अजय जामवाल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री मध्यक्षेत्र के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक गायत्री राजे पवार की अध्यक्षता में संपन्ना हुआ। इस अवसर पर अजय जामवाल ने कार्यपद्धति विषय पर प्रशिक्षणार्थी से चर्चा कर संगठन की कार्य प्रणाली कैसी होनी चाहिए, संगठन का विस्तार कैसे होना चाहिए तथा जनहितकारी योजनाओं का लाभ हम महिला मोर्चा के माध्यम से किस प्रकार घर घर तक पहुंचा सकते है, इसकी जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षणार्थी महिलाओं के भी विचार जाने। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे, विधायक कृष्णा गौर, राज्यसभा सांसद दर्शनासिंह, डाक्टर नंदनी पाठक, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सीमासिंह, महिलामोर्चा महामंत्री माया पटेल, महापौर गीता अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्रशिक्षण वर्ग मीडिया प्रभारी ओम जोशी ने दी।

खाद न मिलने से फिर भड़के किसान, पथरिया फाटक ओवर ब्रिज पर लगाया जाम

0

दमोह ।  बुधवार की शाम खाद न मिलने से किसानों ने दमोह-हटा मार्ग पर पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया और सड़क पर बैठकर नारेबाजी की गई। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसानों ने धरना खत्म नहीं किया। इसके बाद दमोह तहसीलदार विकास अग्रवाल मौके पर पहुंचे और उनके पहुंचने के बाद किसानों ने धरना खत्म किया और खाद का विक्रय शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक दमोह-हटा मार्ग का यातायात बाधित रहा।

समय पर नहीं मिल रही खाद

किसानों को तीन गुल्ली के समीप स्थित जिला विपणन संघ की गोदाम से खाद दिया जाता है। जहां इन किसानों के टोकन जमा कर लिए गए और उन्हे पथरिया फाटक ओवर ब्रिज के समीप गोदाम पर खाद लेने के लिए अधिकारियों ने भेज दिया, लेकिन यहां पूरा दिन बीत जाने के बाद भी जब किसानों को खाद नहीं मिला तो उन्होंने सड़क पर आकर जाम लगा दिया। किसान हरेंद्र सिंह, अजमेर सिंह, दुर्जन सिंह, तीरथ पटेल, वीरेंद्र पटेल ने बताया कि खाद प्राप्त करने के लिए हर बार किसानों को इसी तरह प्रदर्शन करना पड़ता है। तीन गुल्ली स्थित गोदाम पर सभी किसानों के टोकन जमा कर लिए और और पथरिया फाटक ओवर ब्रिज के समीप के गोदाम भेज दिया। यहां दो दिन से किसान परेशान हो रहे हैं, लेकिन सभी किसानों को खाद नहीं मिल रही। कुछ किसानों को खाद उपलबध कराने के बाद खाद विक्रय बंद कर दिया जाता है। बुधवार को भी यही हाल रहा जिससे किसानों ने मुख्य सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और जब तक खाद न मिलेगी तब तक यहां से न उठने की बात कही गई।सूचना मिलने के बाद दमोह तहसीलदार विकास अग्रवाल मौके पर पहुंचे और किसानों से बात करने के बाद खाद देने वाले कर्मचारियों से जानकारी ली और खाद का विक्रय शुरू कराया जिसके बाद जाम खत्म हुआ और दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

फंसे रहे स्कूली छात्र

पथरिया फाटक ओवरब्रिज के समीप शाम के समय जब किसानों ने अपना आंदोलन शुरू किया उसी समय स्कूलों की छुट्टी का समय था। जब छात्र ओवर ब्रिज के समीप पहुंचे तो वह जाम में फंस गए और यहां-वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन कहीं से कोई रास्ता नहीं था। जिससे दर्जनों छात्र एक घंटे तक इसी जाम में फंसे रहे और जब किसान यहां से उठे उसके बाद छात्र अपने घरों को जा सके।

एमसीडी चुनाव में आप को टक्कर देने के लिए दिल्ली भेजे गए जयभान सिंह पवैया

0

भोपाल ।  एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को टक्कर देने के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश से वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया को दिल्ली बुलाया है। पवैया वहां चुनाव में कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में प्रचार की कमान संभालेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भेजा जा रहा है। वे मप्र के सीमावर्ती क्षेत्रों की सीट पर चुनाव प्रबंधन का काम संभालेंगे। प्रचार के दौरान हितानंद का मुख्यालय दाहौद में रहेगा। पवैया की छवि कट्टर हिंदू नेता की है। वह वर्ष 2019 में दिल्ली के विधानसभा चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि दिल्ली जाने के कारण पवैया मंगलवार को भोपाल में हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल नहीं हुए। उधर, हितांनद मप्र की सीमा से लगी गुजरात की 37 सीटों में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। इनमें खासतौर से आदिवासी बहुल सीटें शामिल हैं।

शहडोल कमिश्नर की रिपोर्ट पर हटाए गए अनूपपुर एसपी अखिल पटेल

0

भोपाल ।   प्रदेश सरकार ने शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा की रिपोर्ट पर मंगलवार को अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल को हटा दिया। उनको लेकर कर्मचारी संगठनों ने शिकायत की थी कि वे अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर अधिकारियों-कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं। इससे कर्मचारियों में भय व्याप्त है और वे अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। कमिश्नर ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को पत्र लिखकर अनूपपुर जिले में स्थिति को गंभीर बताते हुए शासन स्तर से त्वरित हस्तक्षेप करने की आवश्यकता बताई थी। राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था। मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, राज्य कर्मचारी संघ और संयुक्त मोर्चा ने अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के विरुद्ध अक्टूबर में शिकायत की थी। इसमें बताया गया कि 22 मई 2022 को शहरी विकास प्राधिकरण की सहायक परियोजना अधिकारी मीना कोरी के विरुद्ध बिना विभागीय जांच और प्रशासनिक अनुमोदन के रात 11 बजे प्राथमिकी की गई। जबकि, सामान्य प्रशासन विभाग का नियम है कि अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने से पहले सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमोदन लेना होगा। इसी तरह राजनगर पशु चिकित्सा अधिकारी डा. बीर सिंह क्रहोलिया को एक शिकायत के आधार पर बार-बार पुलिस थाने बुलाया जाता रहा। जबकि, विभाग द्वारा जांच की जा रही थी। इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय पोंड़की के प्रोफेसर श्रीदेवी को भी बार-बार थाने बुलाया गया। शासकीय दस्तावेज और साक्ष्य देने के लिए बाध्य किया गया। इस प्रकार के कुछ और प्रकरण सामने आए। कर्मचारी संगठनों ने इसकी शिकायत शहडोल संभागायुक्त से की और मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन से कार्रवाई करने का अनुरोध किया। कमिश्नर की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल को अनूपपुर से हटाकर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदस्थ कर दिया। उनके स्थान पर अभी किसी अन्य अधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई है।

मप्र में खराब सड़क का मामला : कलेक्टर ने कहा – एफआइआर कराओ एसपी कहते हैं – नहीं है मुझे जानकारी

0

मंडला ।  जबलपुर के बरेला से मंडला तक की 63 किमी लंबी जिस सड़क की खराब गुणवत्ता और काम में देरी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मंच से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, उस सड़क के मामले को पुलिस और प्रशासन ने सामान्य ही लिया है। सितंबर में टाइम लिमिट (टीएल) बैठक के दौरान कलेक्टर ने एसपी को इस सड़क से जुड़ी कंपनी पर एफआइआर दायर कराने के निर्देश देते हुए एक पत्र लिखा था, पर अब एसपी का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला। वहीं, टिकरिया थाने ने इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी से इन्कार कर दिया है। निर्माण कंपनी व एजेंसी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को भी इस दिशा में कोई पहल नजर नहीं आई।

ठेका कंपनी और अन्य विभागों की कलेक्टर ने ली थी बैठक

सितंबर 2022 में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी के अफसरों और ठेका कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने निर्माण कार्य में दैनिक प्रगति की रिपोर्ट देने और सड़क निर्माण की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए थे। बार-बार निर्देशों के बाद भी संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में सड़क निर्माण कंपनी जीडीसीएल पर एफआइआर के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निर्माण कंपनी के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ।

नहीं दर्ज हुआ मामला

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि नारायणगंज स्थित टिकरिया थाने को एफआइआर के निर्देश दिए थे, लेकिन उनके द्वारा एफआइआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने कहना कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है, ना ही उन्हें किसी भी प्रकार का पत्र प्राप्त हुआ है। थाना प्रभारी टिकरिया ने भी इस तरह के किसी भी मामले से इन्कार किया है।

इनका कहना है

जबलपुर- मंडला की सड़क की गुणवत्ता को लेकर जब श‍िकायत आई थी, तब संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना की कार्रवाई की गई। सड़क खराब होने की वजह से दिक्कत आई है। हमने खुद सड़क की समीक्षा की है। जहां- जहां सड़क खराब है, उसे फिर से सुधारा जा रहा है।

बी. चंद्रशेखर, कमिश्नर, जबलपुर।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group